Posts

Showing posts with the label कोटपाड़

कोटपाड़ जो कभी बस्तर में था

Image
कोटपाड़ जो कभी बस्तर में था......! जगदलपुर से ओडिसा जैपोर जाने के मार्ग में सबसे पहला कस्बा कोटपाड़ आता है। इस कोटपाड़ का बहुत ऐतिहासिक महत्व है। इस पर अधिकार के लिये जैपोर और बस्तर राज्य में कई खुनी संघर्ष हुये है। ओडिसा का कोटपाड़ जो कभी बस्तर में था वह आज ओड़िसा में है। इसके पीछे बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना का उल्लेख मिलता है।  बस्तर के राजा दलपत देव ने अपनी युवावस्था में ही अपनी पटरानी के पुत्र अजमेर सिंह को ड़ोंगर का उतराधिकारी बना दिया था। दलपत देव ने जगदलपुर में अ पनी राजधानी बनायी थी और दलपत सागर भी इन्ही की देन है। राजा दलपत देव की मृत्यु के बाद उसके दुसरे पुत्र दरियादेव जो कि स्वयं राजा बनना चाहता , उसने अजमेर सिंह पर चढाई कर दी ,परंतु अजमेर सिंह ने अपने मामा कांकेर के राजा से सैन्य सहायता प्राप्त कर जगदलपुर पर अधिकार कर लिया ।  दरियादेव पराजित होकर जैपौर भाग गया। सन 1774 में अजमेर सिंह ने बस्तर राज्य की सत्ता संभाली। दरियादेव ने बस्तर का राजा बनने के लिये जैपौर के राजा विक्रम देव से मित्रता कर ली। उसने विक्रम देव के माध्यम से भोंसले शासन , ईस्ट इन्डिया कंपनी के...