Posts

Showing posts with the label डूढूम मछली

दुर्लभ हो चुकी डूढूम मछली

Image
बस्तर में दुर्लभ हो चुकी डूढूम मछली.....! नदियों में पाये जाने वाले जलीय जीवों को खाने से शरीर रोगमुक्त रहता है, इसी मान्यता के चलते बस्तर में बहुत से जलीय जीवों को प्रमुखता से एवं बड़े शौक से खाया जाता है। इन जीवों में मछली, केकड़ा, झींगा आदि है। मछली की कई प्रजातियां बस्तर के नदियों में पायी जाती है। इनमें से एक मछली है जो देखने में बिलकुल सांप के जैसी डरावनी लगती है परन्तु रोगों के दवा के रूप में इस मछली को चाव से खाया जाता है। यह मछली है डूढूम मछली। यह मछली ईल मछली की एक प ्रजाति है। ईल मछलियों में कुछ मछलियां जोरदार करंट का झटका भी देती है। परन्तु डरिये मत इस मछली को पकड़ने से करंट का झटका नहीं लगता वरन सांप जैसी दिखने के कारण डर जरूर लगता है। नदी नालों के खोह में रहने वाले डुढूम मछली अब विलुप्ति के कगार पर है। बरसात के दिनों में ये मछलियां अपने खोह से निकलकर नदियों के खुले पानी में आ जाती है। जिस कारण उस समय इन मछलियों का अत्यधिक शिकार किया जाता है। जिससे यह डुढूम मछली अब बस्तर में दुर्लभ हो चुकी है। यह मछली आकार में बिलकुल सांप की तरह दिखाई देती है। पहली बार देखने से तो यह मछली कम ...