Posts

Showing posts with the label तक्षक नाग

तक्षक नाग

Image
बस्तर का उड़ने वाला तक्षक नाग.....! बैलाडिला के जंगल हैं तक्षक नाग का घर .........! आज विश्व सर्प दिवस पर यह विशेष जानकारी ........! बस्तर घने जंगलो के कारण वन्य जीवों से समृद्ध रहा है। अत्यधिक शिकार एवं जंगलो की कटाई से बहुत से वन्य जीव बस्तर से लुप्त हो चुके है। आज भी बस्तर के कुछ क्षेत्रों की वन संपदा आमजनों से अछुती है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के बैलाडीला के जंगल आज भी वन्य जीवों के रहवास के आदर्श स्थल है। जब बात रेंगने वाले जीवों अर्थात सर्प प्रजाति की होती है तो भी उस मामले में भी बस्तर के जंगल अव्वल है। दक्षिण बस्तर में बैलाडिला की पहाड़ियों के जंगल एवं बस्तर के अन्य जंगलो में आज भी पौराणिक सांप तक्षक कभी कभी लम्बी छलांग लगाते हुये दिखायी पड़ता है। स्थानीय स्तर पर इसे उड़ाकू सांप भी कहा जाता है। महाभारत के बाद राजा परीक्षित के समय इस तक्षक नाग से जुड़ा एक प्रसंग है जिसके अनुसार श्रृंगी ऋषि ने महाराज परीक्षित को श्राप दिया था कि तुम्हारी मृत्यु तक्षक नाग के डसने से होगी। तक्षक नाग के डसने से राजा परीक्षित की मृत्यु हो गयी तब परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने तक्षक नाग से बदला लेने के लिये सर्...