Posts

Showing posts with the label सत्तीगुड़ा

सत्तीगुड़ा

Image
मलकानगिरी सत्तीगुड़ा डेम.....! वैसे तो मलकानगिरी ओडिसा का सीमावर्ती नगर है। दक्षिण बस्तर सुकमा से इसकी दुरी मात्र 30 किलोमीटर ही है। शबरी नदी के उस पार ओडिसा में मलकानगिरी नगर है।  शबरी पार करते ही ओडिया संस्कृति दिखनी प्रारंभ हो जाती है। ग्राम खेत नदी तालाब पहाड़ सभी में ओडिसा संस्कृति साफ साफ झलकती है। मलकानगिरी में वैसे तो बहुत से टुरिस्ट स्पाट है। ओडिसा शैली में निर्मित बहुत से भव्य मंदिर है।  किन्तु बस्तर सुकमा दंतेवाड़ा वालों का मलकानगिरी जाने का मुख्य उद्देश्य मलकानगिरी का सत्तीगुड़ा बांध देखना होता है। सत्तीगुड़ा का डेम सुकमा वासियों के लिये पसंदीदा पिकनिक स्थल है। सत्तीगुड़ा डेम एक छोटा सा कृत्रिम बांध है जो कि मलकानगिरी से 08 किलोमीटर की दुरी पर है।  यहां के दृश्य बेहद ही खुबसूरत है। आसपास की उंची पहाड़ियां और नीले नभ में विचरते श्वेत बादलों की परछाई बांध के जल में देखने का आनंद ही कुछ और है। हालांकि बांध ज्यादा बड़ा तो नहीं है फिर भी यह बेहतर पिकनिक स्थल है। परिवार सहित घुमने के लिये सुकमा के पास मलकानगिरी का सत्तीगुड़ा डेम एक आदर्श स्थल है।  ......ओम सोनी।