Posts

Showing posts with the label दलपतसागर

भूपालेश्वर महादेव

Image
सागर में शिव .....भूपालेश्वर महादेव ! बस्तर में जगदलपुर सबसे बड़ा शहर है। लगभग ढाई सौ साल पहले बस्तर के काकतीय चालुक्य राजा दलपतदेव ने जगदलपुर की नींव रखकर अपनी राजधानी बनाई। महाराज दलपतदेव ने राजधानी जगदलपुर में विशाल तालाब खुदवाया जो कि महाराज के नाम पर ही दलपतसागर के रूप में प्रसिद्ध है।  महाराज दलपत देव के चार पांच पीढ़ियो बाद बस्तर के राजा बने भूपालदेव। इनकी शासन अवधि 1842 से 1853 ई. तक मात्र ग्यारह वर्ष थी। महाराज भूपालदेव भगवान शिव के परमभक्त थे। इन्होने अपनी रानी वृंदकु ंवर बघेलिन की प्रेरणा से दलपत सागर के मध्य शिवमंदिर बनवाया था। यह मंदिर उनके नाम पर भूपालेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यह छोटा सा शिवमंदिर दलपतसागर के मध्य में एक टापू पर स्थित है। यहां सिर्फ नाव द्वारा ही पहुंचा जा सकता है।  महाराज भूपालदेव को लगभग 34 वर्ष की उम्र में पुत्र भैरमदेव के पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। पुत्र प्राप्ति को भगवान शिव का आर्शीवाद मानते हुये उन्होने दलपत सागर के मध्य यह शिवमंदिर बनवाया था। लगभग 170 वर्ष से अधिक पुराना यह मंदिर बस्तर के काकतीय चालुक्य राजवंश की कुछ चुन...