Posts

Showing posts with the label गुंडाधुर

गुंडाधुर

Image
भूमकालेया - गुंडाधुर.....! 1774 ई से अंग्रेज बस्तर में लगातार पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। बीसवी सदी आते तक वे बस्तर के सार्वभौम बन चुके थे। इन दो सौ साल में बस्तर के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध कई बार विद्रोह का झंडा बुलंद किया और हर बार विद्रोहियों का दमन किया गया।  1910 का महान भूमकाल आंदोलन बस्तर के इतिहास में सबसे प्रभावशाली आंदोलन था। इस विद्रोह ने बस्तर में अंग्रेजी सरकार की नींव हिला दी थी। पूर्ववती राजाओं के नीतियों के कारण बस्तर अंग्रेजों का औपनेविषक राज्य बन गया था। बस्तर की भोली भाली जनता पर अंग्रेजो का दमनकारी शासन चरम पर था। दो सौ साल से विद्रोह की चिंगारी भूमकाल के रूप में विस्फोटित हो गई थी।  भूमकाल आंदोलन के पीछे बहुत से कारणों की लंबी श्रृंखला है। आदिवासी संगठित होकर अंग्रेजी सत्ता को बस्तर से उखाड़ फेककर मुरियाराज की स्थापना के लिये मरने मारने पर उतारू हो गये थे। बस्तर के आदिवासियों के देवी दंतेश्वरी के प्रति आस्था में अंग्रेजी सरकार का अनावश्यक  हस्तक्षेप बढ़ गया था। अंग्रेजी सरकार द्वारा नियुक्त दीवानों की मनमानी अपने चरम पर थी। वनों की अं...