Posts

Showing posts with the label मुंडा बाजा

मुंडा बाजा

Image
देवी आराधना हेतु मुंडा बाजा.....! आप वाद्ययंत्रों में ढोलक, तबला, बड़ा ढोल, शहनाई, बांसूरी आदि से परिचित होंगे किन्तु बस्तर में बस्तर दशहरा एवं फागून मेले में देवी दंतेश्वरी के आराधना के लिये विशेष प्रकार के वाद्ययंत्र का उपयोग किया जाता है जिसे मुंडा बाजा के नाम से जाना जाता है। जगदलपुर के पास ही पोटानार के वादक दल प्रतिवर्ष बस्तर दशहरा में एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले में देवी दंतेश्वरी के सम्मान में मुंडा बाजा बजाते हुये हल्बी में वंदना करते है। मुंडा बाजा एक बड़े कप की तरह ह ोता है यह बस्तर के जंगलों से प्राप्त सिवना लकड़ी से गहरा कर बनाये गये खोल में बकरे के चमड़े को मढक़र बनाया जाता है। इस बाजे को डिबडिबी बाजा भी कहा जाता है। मुंडा जनजाति के द्वारा बजाये जाने के कारण यह मुंडा बाजा के नाम से ही जाना जाता है। डिबडिबी बाजा ते चालकी राजा यह कहावत बस्तर में सदियों से मशहूर है। बस्तर के राजवंश चालूक्यवंशी थे जिसके कारण कहावत में राजा को चालकी अर्थात चालुक्य वंशी कहा है। पिछले चार सौ वर्षों से इस बाजा की गूंज दशहरे के समय सुनायी पड़ती है। इस समय बस्तर दशहरे में दो टोलियों में बटे हुए मुुुंडा...