Posts

Showing posts with the label मां दंतेश्वरी

मां दंतेश्वरी

Image
बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी....! प्राचीन काल से बस्तर शाक्त धर्म का केन्द्र रहा है। यहां आज भी देवी को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। देवी की पूजा अर्चना के बाद ही शुभ कार्य किये जाते है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर दंतेवाड़ा के शंखिनी और डंकिनी नदियों के संगम पर सदियों पूर्व से स्थापित है। देवी दंतेश्वरी बस्तर की आराध्यदेवी है। देवी का मंदिर गर्भगृह अंतराल मंडप सभामंडप और महामंडप में विभक्त है। गर्भगृह प्रस्तर निर्मित है जो कि मूल मंदिर रहा है और काफी प्राचीन भी है। गर्भगृह में देवी दंतेश्वरी की षटभूजी प्रतिमा स्थापित है जो काले ग्रेनाईठ से निर्मित है। आगे का हिस्सा बाद में परवर्ती चालुक्य काकतीय शासकों के समय निर्मित माना जाता है। काष्ठ का बना महामंडप बस्तर की महारानी प्रफुल्लकुमारी देवी के समय निर्मित है। काष्ठ मंडप के कारण मंदिर के सामने के तीन अन्य प्रस्तर मंदिर उसके अंदर आ गये है जो कि भैरव और शिव को समर्पित है मंदिर के बाहर गरूड़ स्तंभ स्थापित है। सभामंडप में गणेश भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित है। इसके अतिरिक्त मंदिर में कार्तिकेय दुर्गा विष्णु भैरव काली शिव पार्वती आदि देवी देवताओं ...