Posts

Showing posts with the label भांड देवल

भांड देवल मन्दिर, आरंग

Image
भांड देवल मन्दिर, आरंग आरंग रायपुर जिले के अंतर्गत जैन धर्म के अनुयायियों का प्रमुख स्थल है। आरंग में जैन प्रतिमाआें के अलावा गुप्त कालीन मुद्राये , राजर्षितुल्य कुल वंश , शरभपुरीय तथा कलचुरी शासकों के अनेक अभिलेख प्राप्त हुए है। आरंग में लगभग प्रत्येक मोहल्ले में प्राचीन प्रतिमायें एवं मंदिरों के अवशेष बिखरे पड़े हुये है।   आरंग का भांड देवल मन्दिर छत्तीसगढ़ में जैन धर्म का सबसे प्रमुख एवं सुरक्षित मंदिर है। आरंग रायपुर से महासमुंद रोड में 36 किलोमीटर की दुरी पर स्थित बेहद ही महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। आरंग महाभारतकालीन राजा मोरध्वज की नगरी मानी गयी है।  आरंग नाम पड़ने के पीछे एक रोचक कथा जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने अपने सिंह के भोजन के लिये हैहयवंशी राजा मोरध्वज से अपने पुत्र को आरे से काट कर देने की मांग की थी।, महाभारत का युद्ध खत्म होने के बाद कृष्ण अपने भक्त मोरध्वज की परीक्षा लेना चाहते थे। उन्होंने अर्जुन से शर्त लगाई थी कि उनका उससे भी बड़ा कोई भक्त है।  राजा मोरध्वज किसी को भी अपने निवास से खाली हाथ नहीं जाने देते थे। कृष्ण ने ऋषि का वेश एवं अर्...