Posts

गीदम जात्रा

Image
लाई लड्डू वाला जात्रा.....! प्रतिवर्ष अगहन माह में धान कटाई के बाद बस्तर में जात्रा का आयोजन प्रारंभ हो जाता है। निर्विघ्न धान कटाई के बाद देवी को कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिये देव गुड़ी में ग्रामीण जात्रा का आयोजन करते है। ग्राम देवी से कृषि बाड़ी की समृद्धि और घातक बीमारियों से सुरक्षा के लिये देवी से प्रार्थना की जाती है। ग्राम देवी को अपनी शक्ति के अनुसार नारियल फल प्रसाद आदि का चढ़ावा चढ़ाते है। सदियों पुरानी परंपरानुसार ग्रामीण देवी के सम्मुख चढ़ावा के रूप में बकरा, मुर्गा, बतख आदि की बलि भी देते है। छोटे स्तर पर मेले का आयोजन भी होता है। अगहन माह में  बस्तर की मुख्य देवगुड़ियों में इस प्रकार के जात्रा का आयोजन होता है। जात्रा में आसपास के ग्रामों के देवी देवताओं के छत्र डंगईयां एवं ध्वजा भी शामिल होने के लिये आते हैं। विभिन्न देव गुड़ियों के मुख्य पुजारी बैगा सिरहा भी  देवी की सामुहिक वंदना करते है।  माहरा समुदाय के वादकों द्वारा देवी के सम्मान में मोहरी बाजा बजाते है। मोहरी बाजा की कर्ण प्रिय आवाज से पुरे जात्रा का माहौल भक्तिमय हो जाता है।  देवी से सुख समृद्धि...

लावा बटेर

Image
लावा बटेर का शिकार......! धान कटाई कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। खेतों में धान के कुछ दाने बिखरे हुये बच जाते है उन दानों को चुगने के लिये  प्रवासी पक्षी जैसे लावा बटेर बड़ी संख्या में आ रहे है। इन पक्षियों को शिकार बस्तर में आम बात है। बटेर भूमि पर रहने वाले जंगली पक्षी हैं। ये ज्यादा लम्बी दूरी तक नहीं उड़ सकते हैं और भूमि पर घोंसले बनाते हैं। इनके स्वादिष्ट माँस के कारण इनका शिकार किया जाता है। खेतों में धान चुगने पहुंचने वाले इन पक्षियों का शिकार भी लगातार हो रहा है। गुलेल तीर धनुष से शिकार तो हो ही रहा है साथ ही ग्रामीण डंडे में गोंद लगाकर छोड़ देते हैं इस पर बैठते ही बटेर के पैर चिपक जाते हैं। इन्हें ग्रामीण पकड़ लेते हैं। कुछ को मारकर खा लेते हैं और कुछ को बेच भी देते हैं। एक पक्षी की कीमत सौ रुपए तक होती है।  इन पक्षियों का शिकार करने के सबसे प्रचलित तरीका जाल में पक्षियों को फंसाना होता है। यह जाल मछली पकड़ने वाले जाल से दस गुना से अधिक बड़ा होता है। बांस के बड़े से ढांचे के सहारे जाल बांधा जाता है। जाल के बीच में शिकारी के लिये जाल पकड़ने लायक जगह होती है।  वह जाल उठाकर ...

इंद्रावती

Image
बस्तर की प्राणदायिनी - इंद्रावती.....! इंद्रावती, बहुत ही प्यारा नाम है बस्तर की इस सरस सलिला का। बस्तर के लाखों लोगों को जीवन देने वाली इस इंद्रावती से हर बस्तरिया उतना ही प्रेम करता है जितना अपनी मां से। बस्तर में ना जाने कितनों को बनते बिगड़ते देखा है इस इंद्रावती ने। इंद्रावती ने बस्तर की इस धरती को सींच सींच कर हरा भरा बनाया है।  वर्षा काल में जब इंद्रावती अपने रौद्र रूप को धारण कर लेती है तो पुरा बस्तर उसके सामने नतमस्तक हो जाता है। गर्मी के दिनों में यह पुरे बस्तर की प्यास बुझाती है वहीं शीतकाल में अपने नीले जल की सुंदर छटा बिखेरते हुये हर किसी का मनमोह लेती है। बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती के बिना बस्तर की कल्पना नहीं की जा सकती है।  इंद्रावती नागयुगीन बस्तर की इंद्रनदी है जिसके तट पर नागों ने अपना साम्राज्य स्थापित किया। नागों ने भी इंद्रावती को अपनी मां मानकर इसके तट पर ही अपनी राजधानियां स्थापित की थी।  इंद्रावती नदी  गोदावरी नदी की सहायक नदी है। इस नदी का उदगम स्थान उड़ीसा के कालाहन्डी जिले के रामपुर थूयामूल में है। नदी की कुल लम्बाई 240 मील  है। जग...

छिंदगांव

Image
आज भी राजाज्ञा का पालन  करते है ग्रामीण.......! बागलकोट के सिन्द नागवंशी सामंतो ने आठवी सदी के मध्य चक्रकोट में अपनी सत्ता कायम की । नाम में अपभ्रंश के कारण सिन्द शाखा सेन्द्रक और बाद में छिंदक नाग वंश के रूप में जानी गई। सिंदो का गांव सिंद गांव जो बाद में छिंदगांव के नाम से जाना गया। इंद्रावती के तट पर बसा छिंदगांव वर्तमान में एक छोटा सा ग्राम है जिसका नाम आज कई लोगों के लिये बिल्कुल नया होगा।  छिंदक नागयुगीन चक्रकोट में छिंदगांव एक महत्वपूर्ण गढ़ था। गढ़ के अवशेष तो अब शेष नहीं रहे किन्तु एक जीर्ण शीर्ण मंदिर नागों के इतिहास को संजोये हुये अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। इस शिव मंदिर की स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि एक हल्के झटके से पुरा ढांचा भरभराकर गिर जायेगा।  यह मंदिर एक उंची जगती पर बना है। मंदिर गर्भगृह अंतराल और मंडप में विभक्त था। मंडप के सभी स्तंभ गिर चुके है। अब मात्र गर्भगृह ही शेष है। गर्भगृह के बाहर भगवान गणेश की प्रतिमा रखी हुई है। द्वार के ललाट बिंब पर नृत्य गणेश की प्रतिमा अंकित है।  छः सीढ़ियां उतर कर गर्भगृह में प्रवेश किया जा सकता है।  गर्भगृह म...

बस्तर दशहरा

Image
नारफोड़नी एवं पिरती फारा की रस्म.......! विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में सिरासार चैक में विधि-विधानपूर्वक नारफोड़नी रस्म पूरी की जाती है। इसके तहत कारीगरों के प्रमुख की मौजूदगी में पूजा अर्चना की जाती है। इस मौके पर मोगरी मछली,अंडा व लाइ-चना अर्पित किया जाता है।  साथ ही औजारो की पूजा की जाती है। ।  पूजा विधान के बाद रथ के एक्सल के लिए छेद किए जाने का काम शुरू किया जाता है। विदित हो कि रथ के मध्य एक्सल के लिए किए जाने वाले छेद को नारफोड़नी रस्म कहा जाता है। गौरतलब है कि 75 दिनों तक चलने वाला यह लोकोत्सव पाटजात्रा विधान के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद डेरीगड़ाई व बारसी उतारनी की रस्म पूूरी की गई। पिरती फारा बस्तर दशहरा के लिए इस बार चार पहियों वाला रथ सिरहासार के सामने तैयार किया जाता है। इस कार्य में झारा और बेड़ा उमरगांव से पहुंचे करीब 150 कारीगर लगते हैं। पिरती फारा की रस्म में पहले निर्माणाधीन रथ के सामने बकरे की बलि दी जाती हैं।  रथ निर्माण में लगे कारीगरों ने सॉ मिल से चिरान कर लाकर करीब 25 फीट लंबे तथा वजनी फारों को बड़ी सावधानी से ऊपर चढ़ाया जाता है।  बताया जाता है क...

हिड़पाल

Image
हिड़पाल के भगवान पारसनाथ.....! बस्तर में ग्यारहवी सदी में छिंदक नाग शासक राजभूषण महाराज सोमेश्वर देव ने जैन धर्म को संरक्षण दिया था। उनके शासनकाल में पुरे चक्रकोट राज्य में जैन साधु निवास करते थे। तत्कालीन समय में जैन तीर्थंकरों की बहुत सी प्रतिमायें बस्तर के कोने कोने में स्थापित करवायी गयी थी।  सोमेश्वर देव की राजधानी कुरूषपाल के आसपास आज भी जैन तीर्थंकरों की बहुत सी प्रतिमायें देखने को मिलती है। उप राजधानी बारसूर में भी कुछ प्रतिमायें संग्रहालय में सुरक्षित है।  बारसूर के पास ही हिड़पाल नामक छोटा सा वन ग्राम है। बारसूर से 16 किलोमीटर दुर हिड़पाल ग्राम में भालूनाला के पास भगवान पारसनाथ और सिंह पर सवार माता दुर्गा की प्रतिमा रखी हुई थी। स्थानीय ग्रामीण इन्हे भगवान विष्णु और दुर्गा के रूप में पूजा करते आ रहे है। भगवान विष्णु की प्रतिमा वास्तव में 23 वें जैन तीर्थंकर भगवान पारसनाथ जी की है। प्रतिमा में पीछे की तरफ सात फण युक्त सर्प उकेरा गया है।  ये प्रतिमायें 1982 के आसपास हिड़पाल में कुसुम पेड़ के नीचे रखी हुई थी। पास के गांव वाले इन प्रतिमाओं को उठाकर अपने ग्राम ले जा रहे थे...

तोयर झरना

Image
बस्तर का अनजाना सा तोयर झरना......! शानदार मनमोहक झरनों से बसी हुई दुनिया कोई है तो वह बस्तर ही है। हर दस किलोमीटर में एक झरना अपनी कलकल ध्वनि से पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा ही एक झरना है तोयर जलप्रपात जो कि सिर्फ आवाज से ही अपनी ओर लोगों को खींचता है।  झाड़ियों की झुरमूट से ही इस निर्झर की आवाज कानो तक पहुंचती है। जब झाड़ियो में बनी पगड़डी से आगे बढ़ते है तब इसे झरने के पूर्ण सौंदर्य का दीदार हो पाता है।  50 फीट की उंचाई लिये यह झरना बेहद ही खुबसूरत है। चारो तरफ धने जंगलो से घिरा यह झरना जंगल में मधुर संगीत सुनाता है। अधिक प्रचार प्रसार ना होने के कारण बहुत ही कम लोग इस झरने की सुंदरता से परिचित है।  दंतेवाड़ा से कटेकल्याण फिर थोड़ा आगे परचेली के पास ही तोयनार ग्राम है इस ग्राम में ही तोयर नाले पर बना यह तोयर झरना है। कम उंचाई होने के बावजूद भी बेहद ही मनमोहक है। बस्ती से बेहद लगा हुआ है फिर घनी झाड़ियों के कारण नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। झरने के उपर एक छोटी सी गुफा है।  इस झरने को प्रकाश में लाने का श्रेय मेरे मित्र जितेन्द्र नक्का को है। उन्होने ही मुझे ...